खलिहान की बेशकीमती जमीन पर बने दर्जनों निर्माणाधीन मकान, शिकायतों के बाद भी कार्यवाही शिफर

लखीमपुर खीरी , 161

प्रशासन नही हटवा सका खलिहान की बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा, हटवाने की मांग 

आरोप.. लेखपाल समेत जिम्मेदारो ने करा दिया खलिहान की जमीन पर कब्जा 


लखीमपुर-खीरी।शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन जहां सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटवाने के लिए अभियान चला रहा है वहीं दूसरी तरफ कब्जा हटवाने की जिम्मेदारी संभाल रहे राजस्वकर्मी व सम्बंधित जिम्मेदार ही इन जमीनों पर अपने चहेतों व मोटी रकम लेकर कब्जा कराने में जुटे हैं। 
इसी क्रम में मामला जनपद खीरी की तहसील सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौकिहा का है, जहाँ जिम्मेदारों पर ही अवैध कब्जेदारों को संरक्षण देने के आरोप लग रहें है स्थानीय शिकायतकर्ता ने खलिहान पर कब्जे सहित घरौंनी में अनियमिताओं की शिकायत जिलाधिकारी, सहित आयुक्त एवं अध्यक्ष राजस्व परिषद को की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 
शिकायतकर्ता सत्येन्द्र प्रकाश तिवारी पुत्र स्व0 सुरेश चन्द्र तिवारी ग्राम व पोस्ट लौकिहा तहसील लखीमपुर परगना श्रीनगर जिला खीरी ने गांव में गाटा संख्या- 220 रकबा 0.267 हे. जो कि राजस्व अभिलेखों में खलिहान के नाम दर्ज को वर्तमान ग्राम प्रधान व स्थानीय लेखपाल अजय कुमार द्वारा गैर कानूनी तरीके से स्वयं का हित साधते हुये कुछ लोगों को कब्जा करवाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया किकुछ लोग अवैध काबिज हैं,वहीं कुछ को अभी भी अवैध कब्जा करवाने हेतु आश्वासन दिया जा रहा है। उपरोक्त सरकारी भूमि पर लोगों ने मकान, टीन शेड, छप्पर आदि बना कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, इसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा पूर्व में की गई थी एवं आंशिक रूप से कार्यवाही के आदेश भी दिये गये थे,किन्तु लेखपाल द्वारा एक बार फिर कब्जेदारो से मोटी रकम वसूल कर उनको छोड़ दिया गया। एक कब्जेदार के खिलाफ  उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67(1) की  कार्यवाही की गई थी। बाद में उससे भी समझौता कर लिया जिससे उसको भी अभी तक बेदखल नहीं किया गया है। ग्राम प्रधान व लेखपाल द्वारा खुलेआम ग्राम पंचायत की भूमि और अन्य सरकारी संपत्तियां बिक्री की जा रही हैं। शिकायत करने पर उल्टा शिकायतकर्ता को धमकाना शुरू कर देते हैं, इनके हौसले बुलन्द हैं और बे खौफ गांव की सरकारी संपत्तियों की बिक्री कर रहे हैं। प्रार्थी द्वारा की गयी शिकायतों से खिन्न उपरोक्त आरोपी प्रार्थी के भाई अमित कुमार की मृत्यु दिनांक- 28 अप्रैल 2024 को होने के बाद उसकी पत्नी अंकिता के नाम घरौनी बनना था, लेकिन ग्राम प्रधान व स्थानीय लेखपाल द्वारा बेवा अंकिता पत्नी स्व. अमित कुमार की घरौनी नहीं बनाई है वहीं प्रार्थी को भी घरौनी नहीं मिली है, उक्त लोगो से घरौनी मांगने पर टाल मटोल कर रहे है प्रार्थी को आशंका जाहिर की है कि उक्त लोगो ने शिकायत कर्ता के परिजनों आदि की घरौनी नहीं बनाई है शिकायतकर्ता ने मामले की जांच करवाते हुए दोषी लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने व सरकारी सम्पत्ति को अतिक्रमण मुक्त करवाने सहित घरौनी के लिये भटकते ग्रामीणों को घरौनी प्रपत्र दिलाये जाने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top