बिना कोई पूर्व सूचना के पुलिया निर्माण के लिए खोदी गई। मेन रोड हादसे का भय, अजनी दिक्षित।
लखीमपुर खीरी Jan 10, 2026 at 06:18 PM , 127गोला गोकर्णनाथ खीरी। भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दिक्षित ने कडा रूख अख्तियार करते हुये बताया कि वर्तमान समय में चीनी मिल चल रहा है सैकड़ो गांव के किसान कपरहा कोटवारा रोड से अपना गन्ना लेकर गोला चीनी मिल को आते हैं आज अचानक देवकली विद्यालय के पास बीच रोड में बनी पुलिया को जेसीबी ने अचानक गिरा दिया रोड बंद करने की सूचना ना तो मीडिया को दी गई ना ही किसी प्रकार किसानों को कोई सूचना प्राप्त हुई इस रोड पर शेरपुर सकेथू जिगनहा जमालपुर बसही बांसगांव कपरहा देवरिया सहित सैकड़ो गांव के किस रात को अपना गन्ना लेकर गोला चीनी मिल को जाते हैं अचानक बिना पूर्व कोई सूचना के पुलिया निर्माण करने के लिए पुलिया को गिरा दिया गया जिससे कोहरे और अचानक सड़क खुद ही होने के कारण बड़ा हादसा होने का खतरा है बिना कोई पूर्व सूचना अचानक पुलिया को ढहाएं जाने से हादसा हो सकता है राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने काफी नाराजगी जताई है।































Comments