नीमगांव थानाध्यक्ष ने सीज की अवैध खनन मे चल रही जेसीबी व ट्रेक्टर ट्राली।
लखीमपुर खीरी Jan 10, 2026 at 06:17 PM , 112गोला गोकर्णनाथ खीरी।
नीमगांव थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। तेज़ तर्रार थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम ने सख्ती दिखाते हुए अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन व टैक्कटर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
सूत्रों के अनुसार, काफी समय से क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर छापेमारी की और खनन कार्य में लगी जेसीबी को जब्त कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार गौतम ने बताया आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।































Comments