मजिस्ट्रेट की अनुमति से भूमि कुर्क की हुई कार्रवाई

लखीमपुर खीरी , 129

(हरिशंकर मिश्र/मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। काफी समय तक चले वाद विवाद मारपीट के मामले में न्यायालय में चले भूमि संबंधी जमीनी विवाद के बाद आखिरकार मजिस्ट्रेट की लिखित अनुमति के साथ गुरुवार शाम लगभग 5 बजे कोतवाली पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विवादित भूमि पर धारा 145 के तहत कुर्क करने की कार्रवाई अमल में लाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत धौरहरा के मोहल्ला बनघुसरी निवासी नौशाद पुत्र खलील व कस्बे के 27 अन्य लोगों से चले भूमि संबंधी विवाद का मामला काफी समय से न्यायालय उप जिलाधिकारी धौरहरा के यहां विचाराधीन होने के बावजूद भी दूसरे पक्ष ने 27 अन्य लोगों को जरिए बैनामा करने के मामले में उप जिलाधिकारी धौरहरा शशीकांत मणि के आदेश 01.07.25 के आदेश को अमल में लाते हुए न्यायालय वाद संख्या 39 व कम्प्यूटर वाद संख्या 202210490202325 में राजस्व निरीक्षक/लेखपाल संजय श्रीवास्तव व कोतवाली धौरहरा के कस्बा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बीरेंद्र सिंह ने आबादी के बीचोबीच बेशकीमती कृषि भूमि गाटा संख्या -755-0.509/750-0.510/757-0.510/706-0.765/758-0.259/701-0.008/709-0.376 हेक्टेयर कृषि भूमि का 1/6 भाग को कब्जे में लेते हुए धारा 145 के अधीन कुर्की करने की कार्रवाई की गई।इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी रही।ज्ञात हो वर्तमान समय में उपरोक्त भूमि पर कुछ मकान बनने के साथ शेष भूमि पर सब्जी की फसलें लहलहा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top