मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आशा बहुओं का धरना जारी, सीएचसी में किया प्रदर्शन

लखीमपुर खीरी , 104

मोहम्मदी खीरी। मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आशा बहुओं का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में आशा बहुएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में एकत्र होकर धरने पर बैठ गईं। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए मानदेय बढ़ाने की जोरदार मांग की।
प्रदर्शन कर रही आशा बहुओं ने बताया कि वर्तमान में उन्हें प्रति प्रसव के आधार पर मानदेय दिया जाता है, जबकि वे टीकाकरण, कुष्ठ रोग उन्मूलन, फाइलेरिया नियंत्रण सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद कार्यभार के अनुपात में उन्हें समुचित पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा है।
आशा बहुओं ने मांग की कि उनके योगदान को देखते हुए उन्हें एकमुश्त 20 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए तथा अन्य सुविधाओं में भी सुधार किया जाए। इस संबंध में उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि आशा बहुओं की मांगों से मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत करा दिया गया है। उच्च स्तर से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर आरती देवी, अनुराधा, अनीता, रेनू, प्रीति, जय देवी, ममता, प्रेमलता, सरोजनी, पिंकी, कुमकुम देवी सहित बड़ी संख्या में आशा बहुएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Comments

Back to Top