उप जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को मंडी परिसर में वितरित किए कंबल,

लखीमपुर खीरी , 113

गोला गोकर्णनाथ खीरी। कई दिनो से पड रही कडाके की ठंड के चलते गोला की उप जिला अधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने जरूरतमंद व असहायों को कंबल वितरित किये।
वही कंबल पाकर जरूरतमंदों ने राहत महसूस की। उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने कहा कि शीतलहर के दौरान असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार राहत व बचाव कार्य किए जा रहे हैं।
प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर रह रहे जरूरतमंदों पर विशेष नजर रखी जाए और आवश्यकतानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान तहसील गोला भीमचन्द के सहित तहसील प्रशासन मौजूद रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top