*_"शिप्रा अवस्थी बनी लखीमपुर-खीरी "मनरेगा बचाओ संग्राम" को-आर्डिनेटर! संगठनात्मक स्तर पर अभियान को मजबूती देने का लिया कांग्रेस ने निर्णय"_*
लखीमपुर खीरी Jan 06, 2026 at 05:52 PM , 83लखीमपुर-खीरी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे "मनरेगा बचाओ संग्राम" अभियान को उत्तर प्रदेश में मजबूती देने के लिए कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में लखीमपुर-खीरी जिले की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शिप्रा अवस्थी को इस अभियान का जिला को-आर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक, प्रदेश के सभी जनपदों में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के सहयोग हेतु वरिष्ठ कांग्रेस एक्टिविस्टों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण कमजोर पड़ रही मनरेगा योजना को बचाने के लिए व्यापक जन-आंदोलन खड़ा करना है।
कांग्रेस नेत्री शिप्रा अवस्थी की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में जनपद में मनरेगा बचाओ संग्राम को नई मजबूती मिलेगी। ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोआर्डिनेटर चौपालों, जनसभाओं और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को मनरेगा से जुड़े मुद्दों से अवगत कराएंगे और मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे।नवनियुक्त जिला कोआर्डिनेटर शिप्रा अवस्थी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाएगी उन्होंने मनरेगा से जुड़े हर वर्ग की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का संकल्प लिया।































Comments