घायल ने इलाज के दौरान मालपुर में तोड़ा दम घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।

लखीमपुर खीरी , 189

देवनाथ मिश्रा 

सड़क दुघर्टना में युवक की मौत

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में गौरिया पुरवा निवासी त्रिभुवन की मौत हो गई। शनिवार शाम मालपुर चौराहे पर अपनी साइकिल से घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए ओएल ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, त्रिभुवन शनिवार को किसी काम से मालपुर गए थे। शाम करीब 6:30 बजे वे मालपुर से अपने गांव गौरिया पुरवा लौट रहे थे। मालपुर में एक चिकित्सक की क्लिनिक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया।

घटना की सूचना मिलने पर भीरा पुलिस की मदद से परिजनों ने त्रिभुवन को एक निजी वाहन से ओएल ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर किया गया। हालांकि, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजन गांव में चंदा इकट्ठा करने में जुट गए। चंदा इकट्ठा होने तक त्रिभुवन को उचित इलाज नहीं मिल पाया, जिसके अभाव में उन्होंने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top