अटल जी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया-अभिजात मिश्रा

लखीमपुर खीरी , 154

लखीमपुर खीरी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई देश के स्वयंसेवक से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा में उनका अटल सिद्धांत दृढ़ता अटल इरादे शौर्य गाथा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्हें राष्ट्र गौरव अजातशत्रु महानायक हिंदुत्व पुरोधा  जैसे विशेषण ने उन्हें अटल व्यक्तित्व बना दिया ना भूतों न भविष्यति ऐसा राष्ट्र नायक शताब्दी में एक बार ही पैदा होता है अटल ने हीं सिखाया था कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं उन्होंने कहा था जो समाज एकजुट होता है तो इतिहास बदल देता है हम जब बताते हैं तब हम  बिखरते हैं उनका जीवन देश के लिए समर्पित था आज भारत अपने परम वैभव की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ रहा है अटल ने देश को महाशक्ति बनने के लिए पोखरण में परमाणु विस्फोट कराया जिस पर अमेरिका समेत तमाम देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगाया फिर भी उनके इरादे अटल रहे और भारत परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बना  आजाद भारत के बाद पहली बार पाकिस्तान सेना जो कारगिल में घुसी उसको मार भगाया गया अटल ने विकास के लिए चतुर्भुज सड़क योजना का निर्माण कराया जिससे गांव की सड़के बनी किसानों को फसल का दाम मिलाउनका एक राष्ट्र एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धरातल पर उतार रहे हैं प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा जिला पंचायत सभागार में आयोजित अटल जनशताब्दी समारोह के अंतर्गत अटल स्मृति एवं  एस आई सम्मेलन को भी संबोधित करते हुए कहा की आप सब इसमें महत्व पूर्ण भूमिका है नए मतदाताओं के नाम जोड़नेका कार्य करें इससे पहले सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा की एस आई महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इसको सभी मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी लगन से लगकर नए मतदाताओं एवं पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने का कार्य करें तथा अवैध घुसपैठियों के नाम कटवाने का भी कार्य करें उन्होंने कहा कि अटल ने देश को जो विजन दिया था आज उसे हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी जी पूरा करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है जिससे भारत विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है सम्मेलन में पहले जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रस्तावना पढ़ते हुए कहा कि आज हम विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं तथा विकास के नए-नए सोपान रच रहे हैं और यह सब संभव हुआ अटल की दूर दृष्टि कुशलनीति एवं उनकी  क्षमताओं से  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई भारत के कोहिनूर है वह महानायक है अटल ने ग्राम में विकास की नई परिकल्पना रची जिससे भारत के गांव का समग्र विकास संभव हो सका है गोष्ठी का कुशल संचालन कार्यक्रम संयोजक अरविंद गुप्ता ने किया गोष्टी से पहले अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला पंचायत में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभिजातमिश्रा ने किया सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख नेताओं में कुलभूषण सिंह आशू मिश्रा रामजी मौर्य संतोष कुमारी अनुपम अवस्थी जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र राम जी दीक्षित कार्यक्रम के सहसंयोजक अजय अवस्थी महिला आयोग की सदस्य सुजाता कुमारी शिक्षक प्रकोष्ठ के कमलेश शुक्ला उमेश शुक्ला नगर अध्यक्ष देव चढ़ा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता दिव्या सिंह निष्कर्ष मिश्रा ऋषभ पांडे के अलावा मंडल अध्यक्षों में खीरी के नीरज कुमार मंडल अध्यक्ष बृजेश शुक्ला सहित जिला पदाधिकारी का कार्यकर्ता एवं शक्ति केंद्र संयोजकों ने भाग लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top