हज़रत नुरुल हसन सिद्दीकी के सालाना उर्स की तैयारिया जोरो पर

लखीमपुर खीरी , 95

खीरी टाउन-खीरी।ख़ानक़ाह-ए-आलिया से जुड़े महान सूफ़ी बुज़ुर्ग हज़रत नुरुल हसन सिद्दकी रह0 के तीन रोज़ा सालाना उर्स-ए-मुबारक की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। यह उर्स 29 जनवरी से 31 जनवरी तक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा, जिसे लेकर ज़ायरीन में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
उर्स की सरपरस्ती सज्जादा नशीन हज़रत जुनेद अहमद सिद्दकी कर रहे हैं। उनके साथ शुवेब मियां समेत उनके बाकी भाई हर साल की तरह इस बार भी उर्स के तमाम इंतज़ामात में पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं।
तीन रोज़ा उर्स के दौरान क़ुरआन ख़्वानी, फ़ातिहा, नात-ओ-मनक़बत, मिलाद शरीफ़ और ख़ास दुआएं की जाएंगी। दूर-दराज़ से आने वाले जायरीन के लिए खाने-पीने का माकूल इंतज़ाम, लंगर-ए-आम, साफ़-सफ़ाई, रौशनी और ठहरने की बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि किसी को किसी तरह की परेशानी न हो।
इंतज़ामिया कमेटी के अनुसार उर्स को अमन, सुकून और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की जा रही है। हज़रत नुरुल हसन सिद्दकी रह0 की तालीमात मोहब्बत, इंसानियत और आपसी सौहार्द को उर्स के ज़रिये आम करने पर विशेष ज़ोर दिया जाएगा। सज्जादा नशीन जुनेद मिया सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके वालिद हज़रत नुरुल हसन सिद्दकी की खानकाह पर होने वाले इस 6वा सालाना उर्स को लेकर लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी है
 उर्स के तमाम कार्यक्रम तय समयानुसार अंजाम दिए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में ज़ायरीन के शामिल होने की उम्मीद है।

Related Articles

Comments

Back to Top