एकाग्रता ही सफलता की कुंजी है: स्वतंत्र देव
लखीमपुर खीरी Dec 29, 2025 at 06:08 PM , 68मैगलगंज खीरी। लखनऊ से शाहजहांपुर जाते समय केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मैगलगंज के चपरतला स्थित एक प्रतिष्ठान पर रुककर पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात की।लखनऊ से शाहजहांपुर जाते समय उत्तर प्रदेश सरकार के केंद्रीय जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चपरतला स्थित एक प्रतिष्ठान पर रुके। भाजपा मण्डल महामंत्री व क्षेत्रीय गन्ना डायरेक्टर अनिल राठौर ने स्वागत किया। वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि एकाग्रता और परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। एकाग्रता बनाये रखो और मेहनत करते रहो सफलता अपने आप आपके कदम चूमेगी। इस दौरान आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी का सच्चा सिपाही है किसी भी प्रकार से कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान पुरातन छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष शिव गुप्ता, सलमान, संदीप व पंकज राठौर, मनोज वर्मा मौजूद रहे।































Comments