विशाल भव्य 15 वां वार्षिकोत्सव प्रेसीडेंट पार्क माल गोदाम रोड पलिया में 31 को,

लखीमपुर खीरी , 67

कवन सो काज कठिन जग माहीं।
जो नहिं होई तात तुम्ह पाहीं ।


पलिया कलां लखीमपुर खीरी।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष दिनांक 31 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को प्रातः 06 बजे से रात्रि 12 बजे तक नगर की प्रमुख आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री सुंदरकांड पाठ हनुमत सेवा मंडल अपना 15 वां भव्य वार्षिक उत्सव नगर के माल गोदाम रोड स्थित प्रेसिडेंट पार्क , मो० अहिरान में मनाएगी।
‌  जिसमें घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09-30 श्री हनुमत अभिषेक ,11-30 बजे हनुमान चालीसा मौन पाठ 1108 , सायं 07-30 बजे पूजन पश्चात श्री रामचरितमानस के पंचम सोपान श्री सुंदरकांड  का पाठ एवं रात्रि 11-00 बजे भजन , आरती एवं प्रसाद वितरण किया किया जाएगा।
       अतः समस्त नगर निवासी  अपने परिवार एवं इष्टमित्रों के साथ वार्षिक उत्सव में सादर आमंत्रित है साथ ही वार्षिक उत्सव में होने वाले आयोजनों में समस्त नगरनिवासी भाग लेकर  पुण्य लाभ लें,प्रसाद ग्रहण करें , अपना जीवन सफल करें।आप सबकी उपस्थिति से ही आयोजन की सफलता सुनिश्चित होगी। पंडित वेद प्रकाश मिश्र "व्यास जी", सेवादार निरंकार प्रसाद बरनवाल,सक्षम शुक्ला,विश्वकांत त्रिपाठी,उमाशंकर मिश्र,आशा शुक्ला, कुमकुम बरनवाल, संतोष लता,राम सागर गांधी,अभिषेक मिश्रा,शिवम अग्निहोत्री,अथर्व मिश्रा,कैलाश चंद्र गुप्ता आदि हनुमत सेवक भक्त उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top