*नगर मोहम्मदी में लगे सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल*

लखीमपुर खीरी , 147

मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी) — नगर की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे आज खुद सवालों के घेरे में हैं। नगरवासियों का आरोप है कि अधिकांश कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं या फिर केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर कैमरों की मॉनिटरिंग नहीं हो रही है, तो कहीं तकनीकी खामियों के कारण वे काम ही नहीं कर रहे। ऐसे में चोरी, छिनैती और अन्य आपराधिक घटनाओं की जांच में पुलिस को अपेक्षित मदद नहीं मिल पा रही है।
नगरवासियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे जनता की सुरक्षा का मजबूत माध्यम हो सकते हैं, लेकिन नियमित रखरखाव और निगरानी के अभाव में इनका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी कैमरों की तत्काल जांच कर उन्हें दुरुस्त कराया जाए तथा एक प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो सुरक्षा के नाम पर लगाए गए ये कैमरे केवल सरकारी धन की बर्बादी साबित होंगे। नगर की शांति और सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा शीघ्र ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top