निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया

लखीमपुर खीरी , 142

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। तहसील मुख्यालय धौरहरा तहसील तिराहा स्थित ग्राम गोरखापुर स्थित किसान घर (इजहार खां) के आरके धर्मकांटा परिसर में शनिवार को डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया। शिविर में कुल 205 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें से 73 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई।
जानकारी के मुताबिक नेत्र शिविर में तराई क्षेत्र के जरूरतमंद 35 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए व जांच के बाद 24 मरीजों को ही मोहम्मदी स्थित आई श्रॉफ हॉस्पिटल भेजा गया,जबकि 49 मरीजों को ऑपरेशन हेतु सोमवार को अस्पताल भेजा जाएगा। सभी चयनित मरीजों का ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा।
शिविर में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा सराहनीय सेवाएं दी गईं, जिसमें डॉ. लकी, कैंप कोऑर्डिनेटर समीर, शोभित, अमित, मुस्कान, भावना सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
शिविर को सफल बनाने में स्थानीय स्तर पर इजहार खां, शशांक शुक्ला (मोनू), जमाल अहमद, कमलेश मिश्रा, राजू जायसवाल, सोनू निगम, विनीत मिश्रा सहित कई समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 
आयोजकों शशांक "शुक्ला मोनू "व इजहार खान ने अस्पताल टीम एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलती है।

Related Articles

Comments

Back to Top