बाइक की टक्कर से महिला की मौत
लखीमपुर खीरी Dec 27, 2025 at 07:25 PM , 188धौरहरा खीरी। शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे ढखेरवा सिसैया हाईवे पर बाईक सवार की जोरदार टक्कर से कस्बा निवासी महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
प्राप्त विवरण के अनुसार शनिवार दोपहर तीन बजे रामनगर लहबड़ी निवासी अज्ञात युवक स्पलेंडर बाईक चालक अपने दो साथियों के साथ धौरहरा आ रहा था।कि ढखेरवा सिसैया हाईवे धर्मकांटा के पास मोहल्ला पठान वार्ड निवासी महिला सकिरा ( 45 ) वर्ष पत्नी जहीर अपनी बेटी मोहल्ला फतेहनगर जाते वक्त अनियंत्रित बाईक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह ने घायल अवस्था में सी एच सी धौरहरा भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।































Comments