सूर्य नारायण राव नि:शुल्क छात्रावास में तुलसी पूजन मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न
लखीमपुर खीरी Dec 27, 2025 at 05:59 PM , 168लखीमपुर खीरी।सेवा भारती लखीमपुर खीरी द्वारा "सूर्य नारायण राव नि:शुल्क छात्रावास में तुलसी पूजन एवं जिला अध्यक्ष गोपाल का जन्मोत्सव मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ।सेवा भारती, अवध प्रांत के तत्वावधान में सूर्य नारायण राव नि:शुल्क छात्रावास में तुलसी पूजन एवं जिला अध्यक्ष गोपाल का जन्मोत्सव विधि विधान एव मंत्रो उच्चारण से आचार्य अनूप जी के द्वारा सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर रजनीश जी, प्रांत महामंत्री, गोपाल अग्रवाल जिलाध्यक्ष राम मणी प्रधानाचार्य, राम मोहन गुप्ता प्रांत प्रमुख प्रशिक्षण, योगेश जोशी जिला महामंत्री, मणींद्र भूषण, आलोक शुक्ला स्वावलंबन प्रमुख, सज्जन स्वास्थ्य प्रमुख, तुषार गर्ग सामाजिक प्रमुख, शुभम सांय शाखा प्रमुख, रूबी, शानू छात्रवास वार्डन एवं छात्र उपस्थित रहे।
विशिष्ट उद्बोधन
श्रीमान रजनीश ने सेवा कार्यो के विचारों पर आये हुए सभी सेवा भावी लोगो के साथ शिक्षा और संस्कार के साथ व्यक्ति निर्माण के विषय पर वार्ता की साथ हि लोगो से अपील कि सेवा कार्यो से स्वयं, परिवार और समाज को एक साथ जोड़ने का संकल्प दिलाया।सेवा भारती द्वारा स्थापित सूर्य नारायण राव नि:शुल्क छात्रावास आर्थिक रूप से कमजोर, किंतु प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए समर्पित है।यह छात्रावास विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री एवं संस्कारनिष्ठ वातावरण प्रदान करेगा।
चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रखी गई।
ग्राम स्तर से मेधावी विद्यार्थियों की पहचान की गई, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के पश्चात चयनित छात्रों का नामांकन “सेवा भारती छात्र सहायता समिति” की अनुशंसा पर किया गया।छात्रावास में न केवल रहने-खाने की व्यवस्था है, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना के विकास हेतु नियमित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन सत्र भी होंगे।
सेवा भारती लखीमपुर का सामूहिक प्रयास:
इस छात्रावास की स्थापना में सेवा भारती लखीमपुर खीरी के समर्पित कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और सेवाभाव निहित है।संपूर्ण कार्य में स्थानीय समाजसेवियों एवं दाताओं का भी अमूल्य सहयोग रहा है।यह परियोजना दान, श्रमदान और समर्पण के भाव पर आधारित है।सेवा भारती का उद्देश्य है हर हाथ को रोजगार, हर मन में संस्कार, हर घर में शिक्षा का उजाला। समापन कार्यक्रम का समापन मंत्री जी द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।पूरे आयोजन में लखीमपुर खीरी की टीम का अनुकरणीय समर्पण और अनुशासन देखने योग्य रहा।































Comments