शीत लहर के चलते दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत
लखीमपुर खीरी Dec 26, 2025 at 06:05 PM , 135मोहम्मदी संवाददाता
भीषण शीत लहर के चलते चपेट में आ जाने पर कस्बा में दो लोगों को सुबह अचानक हार्ट अटैक पडने से परिजनों ने इलाज के लिए दौड़ लगाई तब तक देर हो चुकी थी समुचित इलाज न मिलने पर दोनों असमय मौत के मुंह में समा गए हैं। एक शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है जबकि दूसरे शव को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
शुक्रवार को सुबह 3 बजे करीब मोहल्ला पूर्वी लखपेडां निवासी सुरेश 50 वर्षीय को अचानक दिल का दौरा पड़ने से परिजन इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया घर में चीज पुकार मच गई शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सुबह इसी समय मोहल्ला सरैया निवासी परवीन 35 वर्षीय को ठंड में काम करते समय अचानक दिल का दौरा पड़ गया परिवार के लोग इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल लेकर लेकर दौड़े तब तक रास्ते में ही दम तोड़ दिया घर वापस लाकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। लगातार बढ़ते अटैक के चलते लोगों में दहशत है जिसके चलते तमाम संगठनों द्वारा लगातार सरकारी अस्पताल पर दिल के डॉक्टर की नियुक्ति को लेकर जनप्रतिनिधियों को समस्या से रूबरू करा चुके हैं।































Comments