ट्रेन से कटकर दंपती और दो बच्चों समेत शाहजहांपुर। शाहजहांपुर
लखीमपुर खीरी Dec 25, 2025 at 06:15 PM , 269देवनाथ मिश्रा
के रोजा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत हो गई। ये लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। दर्दनाक हादसा देख वहां मौजूद लोगों का कलेजा कांप गया। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। रोजा रेलवे स्टेशन के पास मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय बाइक सवार लोग गरीब रथ एक्सप्रेस से टकरा गए। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों को मौत हो गई। दर्दनाक हादसा देख बहां मौजूद लोगों का कलेजा कांप गया। मृतकों के शव रेलवे ट्रैक पर इधर-उधर जा गिरे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय हरिओम निवासी ग्राम बनके गांव थाना उचौलिया जिला लखीमपुर खीरी, उनके साहू सेठ पाल निवासी गांव विकन्ना निगोही (शाहजहांपुर), सेठ पाल की 35 वर्षीय पत्नी पूजा व दो बच्चों के रूप में हुई। बताया गया कि ये सभी लोग शाहजहांपुर की बुध बाजार गए थे। खरीदारी कर लखीमपुर जा रहे थे।































Comments