डॉ०हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर,मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई व महापुरुष पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती धूमधाम से मनाई गई
लखीमपुर खीरी Dec 25, 2025 at 05:50 PM , 165लखीमपुर-खीरी।विद्या भारती विद्यालय डॉ०हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर,आवास-विकास
लखीमपुर-खीरी में आज दिनांक 24/12/2025 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी व काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महापुरुष पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयन्ती व तुलसी पूजन का कार्यक्रम बड़ी ही श्रद्धा हुआ हर्षोल्लास नंबर के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की आचार्या श्री विमलेश जी ने तुलसी पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला भैया-बहिनो व आचार्य परिवार द्वारा तुलसी पूजन एवं आरती की गई। विद्यालय के आचार्य श्री सर्वेश कुमार वाजपेई जी ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए देश के लिए दिए गए योगदान की ओर सभी का ध्यान आकृष्ट किया। आचार्या श्रीमती वर्षा जी ने पं.मदन मोहन मालवीय जी के जीवन से जुड़ी जानकारी सभी को प्रदान की। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राममणि मिश्र जी ने मनायी जाने वाली जयन्तियो की सार्थकता एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी भैया-बहिनों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने की बात कही। इस अवसर पर सभी भैया-बहिन व आचार्य परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।
तत्पश्चात कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के भैया -बहिनों की तृतीय मासिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन अभिभावकों द्वारा किया गया। शिशुओं की शैक्षिक विकास एवं उन्नयन हेतु कक्षाचायोंं व अभिभावकों के मध्य चर्चा -वार्ता हुई। अभिभावकों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।































Comments