सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
लखीमपुर खीरी Dec 25, 2025 at 05:48 PM , 122मोहम्मदी (खीरी) राष्ट्र संत श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के नायक परम पूज्य ब्रह्मलीन डॉक्टर रामविलास वेदांती जी महाराज के गोलोक वासी हो जाने पर नगर के अस्तल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित राम भक्त धर्मनिष्ठ अनुयायियों ने पूज्य वेदांती जी के जीवन के अनेक संस्मरण सुनाए तथा उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में जिला संयोजक लोक भारती के अतुल रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख मोहम्मदी महेंद्र बाजपेई, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष राम जी रस्तोगी, नगर के नगर संघ चालक अरुण शुक्ला, सह नगर संघ चालक शोभित मेहरोत्रा, आशीष सिंह, अमित सिंह, गोविंद गुप्ता, संतोष मेहरोत्रा, परागी दीक्षित, राजेंद्र मिश्रा, गोपाल रस्तोगी, कैलाश बाजपेई, सुमित शुक्ला, रणधीर श्रीवास्तव, महेंद्र राठौर, डॉक्टर दिलीप श्रीवास्तव, अजय रस्तोगी, निकुंज रस्तोगी, विमल बाजपेई (पुजारी जी) सुरेंद्र वर्मा आदि संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। सभा का संचालन गोला जिला के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक अमित भसीन ने किया।































Comments