अन्नपूर्णा मंदिर में हुआ भंडारे का आयोजन
लखीमपुर खीरी Dec 23, 2025 at 06:10 PM , 159(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। धौरहरा क्षेत्र के कफारा गांव स्थित प्रसिद्ध माता अन्नपूर्णा मंदिर में मंगलवार को श्रीरामचरितमानस पाठ, हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम संत महावीर बाबा की पुण्य स्मृति में प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित किया जाता है।महावीर बाबा ने इसी मंदिर परिसर में अग्नि समाधि ली थी।
कफारा गांव का प्रसिद्ध मां अन्नपूर्णा मंदिर क्षेत्र में एक चमत्कारिक और आस्था का केंद्र माना जाता है।करीब 11 वर्ष पूर्व आज ही के दिन मंदिर में निवास करने वाले संत महावीर बाबा ने अग्नि समाधि ली थी।तभी से उनकी स्मृति में श्रद्धालु रामचरितमानस पाठ,हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं।सोमवार को विधिवत रामचरितमानस पाठ एवं हवन के समापन के बाद मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अन्नपूर्णा माता का प्रसाद ग्रहण किया।






_page-0001.jpg)
























Comments