आउटसोर्सिंग कर्मचारी 3 दिन से लापता
लखीमपुर खीरी Dec 20, 2025 at 06:30 PM , 68धौरहरा खीरी। बिजली उपकेंद्र धौरहरा में तैनात बुधवार से कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी आउटसोर्सिंग कर्मचारी तीन दिनो से लापता है शुक्रवार को पत्नी ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिहुआ निवासी मीना देवी पत्नी मनोज विश्वकर्मा पुत्र रामजीवन ने 19.12.25 शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे पति मनोज कई वर्षों से विद्युत उप केन्द्र धौरहरा में मीटर रीडर के पद पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे थे कि दिनांक 17.12.25 बुधवार को घर से धौरहरा उपकेंद्र के लिए निकले थे कि तभी से वापस नहीं आऐ।वही पुलिस सूत्रों के अनुसार तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।






_page-0001.jpg)
























Comments