समाधान दिवस: 19 शिकायत में दो का निस्तारण

लखीमपुर खीरी , 66

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। शनिवार को तहसील धौरहरा में आयोजित संम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 19 शिकायते दर्ज हुई जिसमें राजस्व विभाग की दो शिकायतें मौके पर निस्तारण भी हुई।
जानकारी के मुताबिक तहसील सभागार में एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि की अध्यक्षता में संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व विभाग से 06.पुलिस 07,विकास विभाग 02 व चार शिकायते अन्य रही जिसमें 02 शिकायतें राजस्व विभाग की मौके पर निस्तारण की गई। बैठक में तहसीलदार आदित्य विशाल,नायब तहसीलदार फिरोजाबाद अखिलेश मौर्या,नायब तहसीलदार धौरहरा बीरेंद्र यादव,खण्ड विकास अधिकारी ईसानगर धन प्राप्त यादव सहित अन्य विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहे।

तहसील सभागार में शासन के निर्देश से आम आदमी की समस्याओं के निराकरण के लिए तहसील स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी तय है लेकिन महत्वपूर्ण आदेशों के बावजूद भी खंण्ड विकास अधिकारी धौरहरा संदीप तिवारी व खंण्ड विकास अधिकारी रमियाबेहड़ श्रद्धा गुप्ता तहसील स्तरीय समाधान दिवस में नदारद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top