अवैध संचालन ओवरलोड एवं गन्ना संचालन में लगी गाड़ियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान

लखीमपुर खीरी , 123

लखीमपुर-खीरी।परिवहन विभाग की चेकिंग अभियान में गन्ना लदे तीन वाहनों समेत 6 अन्य वाहन बंद किए गये आज परिवहन विभाग लखीमपुर खीरी के द्वारा अवैध संचालन ओवरलोड एवं गन्ना संचालन में लगी गाड़ियों के खिलाफ सघन चेकिंग करते हुए ए आरटीओ शांति भूषण पांडे  ने शारदा नगर में छह वाहन बंद किये। साथ ही तीन गन्ना लदी हुए ट्रकों को रोककर चेक किया जिनकी फिटनेस एवं परमिट न होने पर शारदा नगर थाने में निरूद्ध किए गए जो तीनों गन्ना लदे हुए वाहन खंभार खेड़ा चीनी मिल में संचालित हो रहे थे तथा खंभार खेड़ा चीनी मिल प्रशासन को निर्देशित किया कि अब से कोई भी वाहन जिनके फिटनेस बीमा परमिट आदि प्रपत्र पूर्ण ना हो उनको लोडिंग ना दी जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top