अखिलेश यादव ने करंट से मौत हुए परिवार को भेजें एक लाख रुपए
लखीमपुर खीरी Dec 18, 2025 at 06:11 PM , 146लखीमपुर-खीरी।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी ने विगत 23 जून 2025 को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के प्राचीन शिव मंदिर में लगभग 30 वर्षो से मुख्य सेवादार के रुप मे कार्यरत हरिपाल (हरिजन) जिनकी सुबह पूजा आरती होने के बाद आरती पूजन आदि का सामान धोते समय बिजली करंट लगने से मृत्यु हो गई थी, उनकी पत्नी श्रीमती ज्योति व उसके दो छोटे छोटे बच्चों जिनकी उम्र 3 व 5 वर्ष है के लिए ₹ 100000/- ( एक लाख रुपये) की सहायता भिजवाई, लोहिया भवन पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधायक विनय तिवारी, पूर्व विधायक रामसरन सहित, जिला उपाध्यक्ष विजय पाठक, जिला सचिव दानिश अब्दुल्ला, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रवीन यादव व उत्तम वर्मा के द्वारा मृतक हरिपाल की पत्नी ज्योति व उनके दोनों बच्चो को हरिपाल के माता पिता की मौजूदगी में नकद एक लाख की सहायता प्रदान की गई, पूर्व विधायक गोला विनय तिवारी जी ने बताया कि हरिपाल की दुःखद मृत्यु हुए लगभग 6 माह हो रहा है किंतु न शासन प्रशासन द्वारा और न ही मंदिर प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार को किसी भी प्रकार की कोई सहायता प्रदान की गई है विगत माह पूर्व विधायक विनय तिवारी व पूर्व अध्यक्ष अनुराग पटेल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल द्वारा परिवार से मिलकर परिवार को सहायता देने की बात की गई थी जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने मृतक हरिपाल के परिजनों को नकद सहायता प्रदान की गई जिससे मृतका की पत्नी अपने दोनो छोटे छोटे बच्चों का लालन पोषण कर शिक्षित कर सके, साथ ही गोला पूर्व विधायक विनय तिवारी ने भविष्य में भी परिवार की मदद की बात की प्रेस वार्ता के दौरान व्यापार सभा अध्यक्ष दीपक रस्तोगी, अभय प्रताप सिंह बंटी, प्रदेश प्रवक्ता लोहिया वाहिनी रियाजुल्ला खा, संजीव वर्मा, अजय शुक्ला, प्रभात गुप्ता, रमन मनार, आकाश अवस्थी, उमेश यादव मौजूद रहे!






_page-0001.jpg)
























Comments