पिता पर अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप
लखीमपुर खीरी Dec 15, 2025 at 05:27 PM , 81मैगलगंज, खीरी।पिता पर ही पुत्री ने लगाया दुष्कर्म का आरोप,पिता शब्द की मर्यादा हुई तार-तार,मैगलगंज थाना क्षेत्र से एक गंभीर व संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक पीड़िता ने अपने ही पिता पर छेड़छाड़ एवं बलात्कार का आरोप लगाया है, जिससे समाज को झकझोर देने वाली स्थिति उत्पन्न हो गई है।पीड़िता की शिकायत पर मैगलगंज कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस द्वारा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पीड़िता की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments