भयंकर ठंड और कोहरे में अलाव न जलने से जनता परेशान , नगर पंचायत की लापरवाही उजागर
लखीमपुर खीरी Dec 14, 2025 at 05:50 PM , 103धौरहरा खीरी --नगर पंचायत में भयंकर कोहरे और ठंड के बावजूद नगर पंचायत द्वारा सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर अलाव की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।
ठंड से बचने के लिए मजबूर लोग अपने स्तर पर पुराने कपड़े, कागज़ और प्लास्टिक जैसी हानिकारक वस्तुएँ जलाकर ताप रहे हैं, जिससे न केवल प्रदूषण फैल रहा है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
नगर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, अस्पताल के आसपास, मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सुबह और रात के समय एकत्र होते हैं।
अलाव की व्यवस्था न होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष ठंड के मौसम में नगर पंचायत द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती रही है, लेकिन इस वर्ष अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत इस गंभीर समस्या के प्रति पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है।
मजबूरी में लोग प्लास्टिक और अन्य जहरीले पदार्थ जलाते हैं तो उससे निकलने वाला धुआँ सांस संबंधी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर के सभी प्रमुख सार्वजनिक और धार्मिक स्थानों पर तुरंत अलाव की व्यवस्था की जाए, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से ठंड से बच सकें।
साथ ही नगर पंचायत से यह भी अपेक्षा की जा रही है कि वह समय-समय पर अलाव की निगरानी करे और स्वच्छ ईंधन का उपयोग सुनिश्चित करे।।






_page-0001.jpg)
























Comments