औरंगाबाद पावर हाउस की बिजली आपूर्ति में नहीं हो रहा सुधार, टोलप्लाजा फीडर पर 30 घंटे का ब्लैक आउट
लखीमपुर खीरी Dec 14, 2025 at 05:47 PM , 72•अतिरिक्त कार्यभार होने के चलते जेई नहीं ले रहे रुचि
•जेई उमेश कुमार के खुद के कर्मचारी नहीं उठाते उनका फोन
मैगलगंज खीरी। सरकार के मंसूबों पर क्षेत्र के बिजली विभाग के कर्मचारी पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालात यह है कि बीते 30 घंटे से ज्यादा समय से औरंगाबाद विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाला टोलप्लाजा फीडर बंद रहा।
किसानों की फसलें बिना पानी के दम तोड़ती हुई दिखाई दे रही हैं।
मोहम्मदी डिवीज़न के औरंगाबाद विद्युत उपकेंद्र की विधुत सप्लाई रामभरोसे चल रही है। औरंगाबाद विधुत उपकेंद्र से संचालित होने वाली टोल प्लाजा फीडर की सप्लाई करीब 30 घंटे बाधित रही। बताते चलें औरंगाबाद फीडर का यह कोई नया मामला नहीं है। इसी पावरहाउस से इछनाफीडर को दी जाने वाली सप्लाई पिछले एक सप्ताह से 24 घंटो में बमुश्किल 3 से 4 घंटे आपूर्ति हो रही है। आलम यह है कि अतिरिक्त कार्यभार के रूप में तैनात जेई उमेश कुमार के द्वारा इस व्यवस्था को सही कराने में रुचि नहीं ली जा रही है या फिर उनके अधीनस्थ कर्मचारी जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन नही कर रहे है। लोगों की माने तो जेई उमेश कुमार के कर्मचारी खुद जेई का ही फोन नहीं उठाते। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद विद्युत उपकेंद्र के दर्जनों गांवों की बिजली सप्लाई बाधित है।
विधुत कर्मियों से कटौती की जानकारी के लिए फ़ोन करने पर ब्रेकडाउन बता फोन काट देना उचित समझते हैं।
अधीक्षण अभियंता गोला से जब इस विषय में बात की गई तो उन्होंने कहा कि सहायक अभियंता मोहम्मदी से जानकारी करने के लिए कहा गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments