गोला में शराब कारोबारी आकाश जायसवाल पर जानलेवा हमला, दो नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

लखीमपुर खीरी , 136

अज़ान खीरी)। थाना गोला क्षेत्र में चार दिसंबर की शाम शराब कारोबारी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित आकाश जायसवाल के भाई मंजीत जायसवाल की तहरीर पर सक्षम उर्फ अनिकेत व सतीश पुत्र श्रीराम के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 126(2), 324 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

बताया जाता है कि आकाश जायसवाल पुत्र रामसागर निवासी मुन्नूगंज, गोला, बीते सोमवार रात करीब आठ बजे लखीमपुर से चारपहिया वाहन से अपने घर लौट रहे थे। रतनद्वार गेट के पास अचानक सक्षम उर्फ अनिकेत और उसके पिता सतीश, जो काशीराम आवास कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं, चाट का ठेला लेकर सामने आ गए और गाड़ी के ठीक आगे ठेला रोक दिया। आकाश द्वारा रास्ता खाली करने का अनुरोध करने पर दोनों गाली-गलौज पर उतर आए।

स्थिति बिगड़ने पर आकाश वाहन से उतरे और ठेला हटाने को कहा। आरोप है कि जब आकाश ने पुलिस को सूचना देने की कोशिश की तो दोनों आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। चाट बनाने में इस्तेमाल होने वाला बड़ा लोहे का करछुल गाड़ी के शीशे पर मारा गया, जिससे शीशा टूट गया। इसी बीच एकता मेडिकल स्टोर व पड़ोसी मेडिकल स्टोर के कुछ कर्मचारी भी मौके पर आ गए और डंडों व करछुलों से आकाश के सिर पर लगातार प्रहार किए। हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।

परिजनों को घटना की जानकारी होने पर वे मौके पर पहुंचे और आकाश को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखीमपुर रेफर कर दिया। घायल का उपचार जारी है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

गोला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है और विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top