योग केंद्र सैधरी में केन्द्र प्रमुख चयनित

लखीमपुर खीरी , 76

लखीमपुर खीरी, 07 दिसम्बर भारतीय योग संस्थान लखीमपुर द्वारा संचालित नि:शुल्क योग साधना केंद्र सैधरी (वीर बाबा मंदिर) मे आज केंद्र प्रमुख व उप केंद्र प्रमुख के चयन की कार्यवाही कार्यक्रम की शुरुआत परम श्रद्धेय प्रकाश लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलन के साथ की गई l
शशिकांत श्रीवास्तव क्षेत्रीय प्रधान नें संस्थान के अधिकारियों का परिचय देते हुए उनको वैच लगवाकर स्वागत सम्मान की रस्म पूरी की।
शिवराम वर्मा जिला मंत्री/योग चिकित्सक, राजेश श्रीवास्तव क्षेत्रीय मंत्री ने आसनो का अभ्यास करायाl राजनारायण वर्मा वरिष्ठ योग शिक्षक ने प्राणायाम तथा रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट जिला प्रधान ने ध्यान एवं नरेश चंद्र वर्मा प्रांतीय प्रधान ने मुद्राओ पर प्रकाश डाला।
जिला प्रधान ने अशोक शर्मा को केन्द्र प्रमुख तथा राम बाबू मिश्रा को उप केंद्र प्रमुख का दायित्व सौंपा तथा अपेक्षा की कि दोनो पदाधिकारी अपने जिम्मेदारियो का निर्वहन कर केन्द्र को और आगे बढ़ायेंगे। प्रांतीय प्रधान ने केन्द्र को बैनर भेंट किया। इस अवसर पर राम बहादुर मित्रा. प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य व क्षेत्रीय प्रधान के साथ साथ सभी उपस्थित साधक साधिकाओ व अधिकारियो ने नव चयनित प्रमुखो को बधाई व शुभकामनाये दी। 
कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से मुकेश सक्सेना उपकेन्द्र प्रमुख. अजय तिवारी, सुरेश कनौजिया एडवोकेट, राजेश कुमार शुक्ला, नीरा त्रिपाठी, रेनू शर्मा, अजय शर्मा सहित बहुसंख्य साधक साधिकाओ ने हिस्सा लिया।
क्षेत्रीय प्रधान ने उपस्थित सभी अधिकारियो, साधक साधिकाओ    तथा केन्द्र संचालित कराने मे योगदान देने वालो का हार्दिक आभार व धन्यवाद व्यक्त किया ।
शान्तिपाठ जिला मन्त्री द्वारा विधिवत संपन्न कराते हुए प्रसाद वितरण से कार्यक्रम समाप्त घोषित किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top