ब्लॉक फूलबेहड़ में एस आई आर कार्य सम्पन्न खंड शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में पूरा हुआ कार्य

लखीमपुर खीरी , 98

लखीमपुर-खीरी । ब्लॉक फूलबेहड़ परिसर में आज खंड शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह के नेतृत्व में SIR फॉर्म भरने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के  विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं संबंधित स्टाफ मौजूद रहे। गौरतलब है एस आई आर विशेष प्रांगण पुनरीक्षण में 1038 मतदाताओं के गणना फॉर्म डिजाइन कार्य  मझरा फॉर्म महेवा में बीएलओ गुरमीत कौर शारिक हुसैन जैदी व प्राथमिक विद्यालय मझरा फॉर्म नीलम और सोनी व शितलेश मिश्रा के सहयोग में कार्य पूरा कर लिया गया।
कार्य के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह  ने शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और SIR प्रक्रिया के सभी बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रक्रिया शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में मददगार साबित होगी।
दिया है। शिक्षकों ने खंड शिक्षा  अधिकारी बृजराज सिंह का धन्यवाद किया।

Related Articles

Comments

Back to Top