एप्टेक कम्प्यूटर के 25 वें स्थापना दिवस पर हुआ भव्य रजत जयंती कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी , 68

-संस्थान को कम्प्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में उच्चतम शिखर पर स्थापित करना हमारा लक्ष्य : अल्का गुप्ता अध्यक्ष

लखीमपुर-खीरी। 06 दिसंबर 2025 को एप्टेक कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट पलिया के 25 वें स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य रजत जयंती कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण करते हुये हुआ। 

नगरपालिकाध्यक्षा  लक्ष्मी देवी गुप्ता, वरिष्ठ वरिष्ठ चिकित्सिका पुष्पा अग्रवाल, श्रीसीताराम नाम बैंक पलिया के संस्थापक निरंकार प्रसाद बर्णवाल, वरिष्ठ पत्रकार डी. पी. मिश्रा,पेट्रोलियम एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य अनूप गुप्ता, यथार्थ सेवा समिति की अध्यक्षा बीना गुप्ता, महामंत्री दीपशिखा गुप्ता द्वारा  में माँ सरस्वती पूजन वंदन के साथ केक काटकर रजत जयंती कार्यक्रम की शुरुआत हुई, तटपश्चात् संस्थान के शिक्षर्थियों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
संस्थान में अध्यनरत बालिका काजल सरस्वती वंदना, नृत्य कला नेहा कोमल व सोनम, व्याख्यान रागिनी, नृत्य बब्बी, भजन मौसम, पंजाबी गिददा नृत्य सुरभि, सिमरन प्रीत, किरन प्रीत, सिमरन प्रीत,खुशदीप, शुभदीप,अमरप्रीत, अर्शप्रीत, गब्बर हास्य नाटक नवाजउद्दीन की टोली के गुलबाज, फहद एवं वलीम, थारू नृत्य वंदना, अनामिका एवं आरती,  गीत गान ख़ुशबु, कोमल एवं तैयब्बा, व्याख्यान नेहा, शैक्षिक नाटिका आकाश, कुशल, राहुल, बब्बी, अनिल, नमाजउद्दीन, शिव तांडव स्त्रोत का पाठ काजल द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागीयों को संस्थान की ओर से पुरास्कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये वहीं अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। 
एप्टेक कंप्यूटर संस्थान की अध्यक्षा एवं गुनगुन एंटरप्राइजेज की प्रॉपराइटर अल्का गुप्ता ने एप्टेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की स्थापना से वर्तमान तक की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत रूप  से अवगत कराते हुऎ कहा की कम्प्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान को उच्च शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। संस्थान के स्थानीय केंद्र प्रमुख अनूप गुप्ता ने अभिभावकों, अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये रजत जयंती कार्यक्रम पर अपनी श्रेष्ठतम प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों सहित संस्थान के सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना गयी।
 कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी नवनीत गुप्ता, पत्रकार विवेक पाण्डेय, कम्प्यूटर सेंटर के शिक्षक- शिक्षिकाओं सहित काफ़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिन्होंने रजत जयंती महोत्सव पर अध्यक्षा अल्का गुप्ता व सेंटर हेड अनूप गुप्ता को उनके कंप्यूटर संस्थान को शीर्ष स्तर तक पहुंचाने हेतु किए गये अथक प्रयासों की सराहना करते हुऎ शुभकामनायें दी गयीं।

Related Articles

Comments

Back to Top