अभाकिमस व एपवा ने संयुक्त रूप से राज्यपाल को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन दिया।
लखीमपुर खीरी Dec 06, 2025 at 05:23 PM , 120विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय किसान महासभा तथा अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने ने 38 साल पूर्व किये गये क्रय-विक्रय के एक मामले में पूर्व विधायक पुत्र संजीव कुमार मिश्र "मुन्ना" सामाजिक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के तरीके का विरोध करते हुए पुलिस की दमनकारी कार्यशाली का विरोध किया,और कहा की एक सामाजिक कार्यकर्ता को दो ट्रक से अधिक पुलिस और पीएसी के साथ बाजार से गिरफ्तार कर उसके परिवार को सड़क पर छोड़ दिया, जो अपनी बीमार मां की दवा दिलाने हेतु पलिया आए हुए थे, तथा परिवार को भी इसकी सूचना नहीं दी और उसका मोबाइल लेकर सादे कपड़ों में आई पुलिस ने प्राइवेट गाडी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जो सरासर ग़लत है।
अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष कमलेश राय ने कहा जो संवैधानिक व्यवस्था का उल्लंघन कहलाता है तथा मानवाधिकार का हनन है इसे लेकर संजीव कुमार मिश्र "मुन्ना"को न्याय दिलाने के लिए तहसील परिसर में एक सभा करते हुए राज्यपाल को संबोधित एसडीएम पलिया को ज्ञापन दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments