संतोष वर्मा के विवादित बयान के विरोध में उपजिलाधिकारी धौरहरा शशीकांत मणि को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Dec 05, 2025 at 06:25 PM , 89धौरहरा खीरी।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला लखीमपुर खीरी के आह्वान पर धौरहरा तहसील परिसर में एकत्र होकर कथित संतोष वर्मा के विवादित बयान के विरोध में उपजिलाधिकारी धौरहरा शशीकांत मणि को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने बेटियों के सम्मान पर अमर्यादित टिप्पणी की है, जिसकी निंदा करते हुए तत्काल कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग उठाई गई।
धीरज शुक्ला उर्फ मोनू के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में नगर व क्षेत्र के सैकड़ों ब्राह्मण बंधुओं की मौजूदगी रही। संगठन ने दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की।इस दौरान राजू शुक्ला,रमाकांत अवस्थी,बृजेन्द्र तिवारी,राधे मिश्रा,पवन अवस्थी,आशीष शुक्ला,कृष्ण मोहन तिवारी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments