दून स्कूल में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ

लखीमपुर खीरी , 78

मोहम्मदी संवाददाता 
दून पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमेंस्कूल के वाहन चालक और बाइक स्कूटी से आने वाले छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए जानकारी दी गई है। कार्यक्रम का संचालन विमल अवस्थी ने किया है। 
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की समस्याओं को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के वाहन चालक और मोपेड से आने वाले छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रबंधक डॉ गुरमेज़र सिंह ने शीतकालीन समय में अभिभावकों से बच्चों को मोपेड न देने के साथ स्वयं विद्यालय भेजने की जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। छात्र-छात्राओं से सड़क पर तेज गति से दौड़ रहे वाहनों से बचाव क्यों लेकर गाइडलाइन का अनुपालन करने  के साथ हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस रखने की बात कही है वही विद्यालय के वाहन चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने के साथ सभी वाहनों पर रेडियम प्लेट लगाकर चलाने की बात कही है।

Related Articles

Comments

Back to Top