खेत सिंचाई करते समय सर्प के डसने से हुई युवक की मौत
लखीमपुर खीरी Dec 04, 2025 at 05:40 PM , 82धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सधारपुरवा मजरा कुम्हेना में बुधवार को सरसों के खेत में सिंचाई करने गए 30 वर्षीय युवक की ज़हरीले सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार ग्राम सधारपुरवा मजरा कुम्हेना गांव निवासी हरीशंकर वर्मा (30) पुत्र श्यामनरायण बुधवार सुबह अपने सरसों के खेत में सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान अचानक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। बताया जाता है कि युवक कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो चुकी थी।अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना पाकर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस बल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया लेखपाल रिपोर्ट के आधार पर दैवीय आपदा निधि के माध्यम से मृतक युवक के परिजनों को चार लाख रुपए अनुमानित राशि की सहायता सौपी जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments