संत फकीर दास स्मारक पर धार्मिक आयोजन की हुई शुरुआत
लखीमपुर खीरी Dec 04, 2025 at 05:38 PM , 134धौरहरा खीरी।
धौरहरा कस्बे के प्राचीन धार्मिक स्थलों में शुमार संत फकीर दास स्मारक मठ स्थल में गुरुवार शाम से धार्मिक कार्यक्रमो की शुरुआत होना तय हुआ यह आयोजन लगातार ग्यारह दिनों तक रोजाना दोनों पलियो में प्रवचन व भंडारा अनवरत चलता है यह सूचना मठ प्रबंधन की तरफ से दी गई।
कस्बे के मोहल्ला पठान वार्ड में स्थित संत फकीर दास का प्राचीन स्मारक मौजूद है इस स्थल पर प्रबंधन कमेटी के संरक्षक राकेश रस्तोगी ने बताया प्रति वर्ष ग्यारह दिनों तक लगातार धार्मिक प्रवचनों के साथ संगीत मई कार्यक्रमो का आयोजन होता रहा है इसी कड़ी में गुरुवार से धार्मिक कार्यक्रमो की शुरुआत हो गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में ब्याकरणाचार्य पं गरुड़ध्वज बाजपेई के साथ अन्य लोगों की मौजूदगी होगी।मठ प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन चलता रहेगा। ज्ञात हो कि संत फकीर दास के अनुयायियों की संख्या प्रदेश के अन्य जिलों तक है सभी लोग प्रति वर्ष आकर रवा से तैयार हलुआ का कड़ाई प्रसाद चढ़ाते व वितरण करने की पंरपरा वर्षों से चली आ रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments