स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ
लखीमपुर खीरी Dec 03, 2025 at 06:50 PM , 155(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। पलिया में
03 दिसंबर को माधव चन्द्र घोष, द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट), 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया के निर्देशन में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सीमा चौकी बनकटी द्वारा राजकीय हाई स्कूल, ग्राम भूड़ा एवं सीमा चौकी सुंडा द्वारा राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सुंडा में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीमा चौकी बनकटी के कार्मिकों ने विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ आदतों के बारे में जागरूक किया । विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक के उपयोग में कमी, और विद्यालय व आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर स्कूल परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया । बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।






_page-0001.jpg)
























Comments