जिला कारागार में कम्बल व गर्म कपड़े पाकर खिल उठे चेहरे
लखीमपुर खीरी Dec 03, 2025 at 06:23 PM , 79लखीमपुर खीरी।लखीमपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित जिला कारागार में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस मौके पर जिला जज शिव कुमार सिंह, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे वीरेंद्र नाथ पाण्डेय व अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने जरूरत मंद बंदियों को कम्बल व गर्म कपड़े वितरित किए। जरूरतमंद बंदियों को कम्बल व गर्म कपड़े मिलने पर उनके चेहरे खिल उठे। लखनऊ की संस्था की जानिब से कम्बल वितरण के मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज शिव कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों की मदद करना ही असली धर्म व मानवता हैं। जेल में निरुद्ध बंदियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही जरूरी हैं।विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे वीरेंद्र नाथ पाण्डेय ने बंदियों को कानूनी जानकारी देते हुए प्राधिकरण के माध्यम से मिलने वाली सहूलियतों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गरीबों मजलूमों, असहाय, आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की मदद करना ही प्राधिकरण का उद्देश्य है।। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि जेल सुधार गृह होता है। जेल से रिहाई के बाद अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करे। और जिंदगी की नई पारी शुरू करे । बंदियों को हर संभव कानूनी मदद का करने का ऐलान किया ।इस मौके संस्था ने जेल में निरुद्ध एक बंदी का अर्थदंड जमा कर उसकी रिहाई कराई। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता मो सईद खान ने किया। जेल अधीक्षक पी डी सलैनिया ने सभी का आभार जताया इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी ,जेल अधिकारी वी बंदी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments