खीरी थाना अध्यक्ष निराला तिवारी की बड़ी कार्रवाई विशेष अभियान में 15 अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 95

खीरी टाऊन।खीरी थाना खीरी के तेज़तर्रार थाना अध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में खीरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विशेष अभियान के तहत कुल 15 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक खीरी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान की कमान निराला तिवारी ने अपने सख्त तेवर और फुर्तीले नेतृत्व के साथ संभाली और टीम ने लगातार दबिश देकर एक के बाद एक सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पूरी कार्रवाई कानून-व्यवस्था भंग करने वाले आरोपियों को निशाने पर रखते हुए की गई। सभी 15 अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बी एन एस के तहत गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निराला तिवारी ने टीम के साथ मिलकर अलग-अलग गाँवों में छापेमारी कर यह बड़ी सफलता अर्जित की।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं

मेहताब पुत्र लख्तराफ, ग्राम लोहपुरवा, थाना मझरा
नीरज कुमार पुत्र रामसेवक, ग्राम लोहपुरवा, थाना मझरा
शैलेन्द्र कुमार पुत्र राम प्रसाद, ग्राम सोहापुर, थाना खीरी
श्रवण कुमार पुत्र मंगू लाल, ग्राम सोहापुर
पिंटू पुत्र किशनलाल, ग्राम महदेविया मझरा
राहुल मिश्रा पुत्र अरविंद, ग्राम देवीपुर
गोविंद मिश्रा पुत्र व्यालेश्वर मिश्रा, ग्राम देवीपुर
आवेश पुत्र सुर्जन, ग्राम कट्कुआनपुरवा
असलम पुत्र हाफिज, ग्राम भभनपुरवा
इरफान पुत्र शकील, ग्राम भभनपुरवा
परमेश रूपा पुत्र रामचरण, ग्राम कट्टनपुरवा
इमरान पुत्र सकूर, ग्राम भभनपुरवा
रहीम पुत्र अनीस, ग्राम भभनपुरवा
असीम पुत्र शरीफ, ग्राम भभनपुरवा
किसन पत्नी स्वर्गीय कृष्णा मुरारी, ग्राम लगुघा
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
उप निरीक्षक राजबहादुर सिंह,एसआई  पवन पटेल राठी, एसआई महताब  सिंह, एसआई अविनाश कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक अंजना शुक्ला तथा थाना खीरी,आदि की सहायता से टीम की सक्रिय भागीदारी रही।थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने कहा कि अपराधियों पर सख़्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और खीरी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके नेतृत्व में चलाया गया यह अभियान स्थानीय पुलिस की एक बड़ी और सफल कार्रवाई के रूप में दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top