मरघट और कर्बला को भी नहीं बख्श रहे भ्रष्टाचारी
लखीमपुर खीरी Dec 02, 2025 at 05:34 PM , 217(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ के ग्राम पंचायतों में इतना भ्रष्टाचार बढ़ गया है कि मरघट तथा कर्बला जैसे स्थानों को भी बख्शा नहीं जा रहा है। इन स्थानों पर भी वृक्षारोपण कराए जाने के नाम पर महज खाना पूर्ति करके धन हड़पे जाने की चर्चा है। वहीं पर गांव का सफाई कर्मी अपनी जगह पर दूसरे से सफाई करवा कर अपना वेतन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के माध्यम से निकलवा रहा है जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दाउदपुर में ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने मरघट का सौंदर्यीकरण तथा वृक्ष लगाने के नाम पर लाखों रुपए का घोटाला कर गए यहां तक कि मरघट के अंदर लगी घास की सफाई तक नहीं हुई है,इतना ही नहीं ग्राम प्रधान सज्जन खान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अहमद हसन दोनों मुसलमान होते हुए भी कर्बला तक में वृक्षारोपण नहीं कराया फिर भी कर्बला के नाम पर वृक्षारोपण का पैसा निकाल कर हजम कर गए। इतना ही नहीं इस गांव का सफाई कर्मी राम मूर्ति यादव जब से तैनात है जब से अपनी जगह पर दूसरे व्यक्ति से सफाई करवा कर अपनी हर माह वेतन ले रहा है इसको संरक्षण ग्राम प्रधान सज्जन खान तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अहमद हसन सरकार की छवि धूमल करने के लिए इससे सफाई नहीं करवा रहे हैं। इन्होंने सफाई का कूड़ा दान बी पैक्स समिति दाउदपुर में प्रांगण में बनवा दिया जो कि मानक विहीन होने के कारण टूट कर धराशाई हो गया। ग्राम प्रधान की इतनी तानाशाही चलती है कि शासनादेश की धज्जियां उड़ाकर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम में विकास कार्य करने के लिए भेजा गया धन हड़पा जा रहा है। ज्ञात हो ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अहमद हसन पर घोटाले के आरोप कई बार लग चुके हैं लेकिन संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की कृपा से आराम से ग्राम पंचायत में घोटाला कर रहा है।






_page-0001.jpg)
























Comments