दबंगों के जबरन कब्जे से दर दर भटक रहे मजबूर पीड़ित किसान
लखीमपुर खीरी Dec 01, 2025 at 06:20 PM , 131(मनोज मिश्र)
लखीमपुर खीरी। धौरहरा तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम जंगल सुजानपुर में खातेदारो की भूमि को दबंग ग्राम प्रधान व उसके साथियों द्वारा 24.11.25 को लगी फसल को जोतकर जमींदोज करने के बाद से पीड़ित अधिकारियों की चौखट दर चौखट भटकने को मजबूर हैं।
प्राप्त शिकायती पत्र के अनुसार तहसील धौरहरा के राजस्व ग्राम जंगल सुजानपुर में राजस्व अभिलेखों में दर्ज गाटा संख्या संख्या 758.739.731.760.761.740.733.737.738.मे दर्ज खातेदारो का आरोप है कि कृषि योग्य भूमि पर बोई गई गेहूं व सरसों की फसल को पूर्व प्रधान रामदरश, रामप्रवेश, रामचन्द्र,भोला, गुड्डू, खरपत्तू,भूरा, किशोरी, हसंराज, बसंराज,सधारी आदि ने 24/.11/25 ट्रैक्टरों व नाजायज हथियारों से लैस होकर अवैध कब्जा कर लिया। बताया जाता कि तभी से अभिलेखों में दर्ज खातेदार अच्छे लाल, राधेश्याम, असरफ अली,उत्तम कुमार,सफीक,अवधराम,जमील निवासी ग्राम कुरतहिया जगंल सुजानपुर थाना दिवस तहसील दिवस में शिकायतें करते करते इधर उधर भटकने को मजबूर हैं। लेकिन इन लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो सका।जिसकी लिखित शिकायत सोमवार को एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि को मिलकर पीड़ितों ने अपनी दास्तान सुनाई तो एसडीएम ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस प्रकरण में एसडीएम धौरहरा ने बताया शिकायत मिली है शिकायत निवारण के लिए संबंधित आरआई व पढुवा पुलिस को भेजा है।






_page-0001.jpg)
























Comments