मोटरसाइकिल की टक्कर से बुज़ुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी Nov 30, 2025 at 05:50 PM , 89महेवागंज खीरी। फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के गंगाबेहड़ गांव के निवासी की रविवार सुबह लगभग 8:00 बजे सड़क पार करते समय मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
निवासी गंगाबेहड शराफत अली (70) पुत्र रहमान रोज की तरह रविवार को भी दूध बेचने के लिए घर से निकले थे। जब वह लीलौटी नाथ मंदिर जाने वाले मार्ग स्थित सशस्त्र सीमा बल कैंप, मझरा के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज़ रफ्तार में आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही शराफत अली सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल ओयल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बुज़ुर्ग की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया।






_page-0001.jpg)
























Comments