बीडीओ ने औचक निरीक्षण कर सफाईकर्मी को लगाई कड़ी फटकार
लखीमपुर खीरी Nov 29, 2025 at 06:15 PM , 93लखीमपुर खीरी। जिले के बेहजम ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैला में खंड विकास अधिकारी शरद कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच की और कार्यों की प्रगति का स्थलीय सत्यापन किया।
खंड विकास अधिकारी ने सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय में बन रहे खेल मैदान का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता व गति पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने गांव की साफ-सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया, जहां स्थिति संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
गांव में गंदगी और सफाई व्यवस्था लचर मिलने पर बीडीओ शरद कुमार ने ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप कुमार से जवाब तलब किया और सफाई कर्मी सुशील कुमार को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि गांव में साफ-सफाई किसी भी स्थिति में उपेक्षित नहीं रहने दी जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत शिवा शीष श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी वीरेंद्र भट्ट, ग्राम प्रधान श्रीपाल मिश्रा, पंचायत सहायक हाफिज ख़ां सहित अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
खंड विकास अधिकारी ने अंत में स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था प्राथमिकता में हैं। जिन विभागीय कर्मचारियों की जिम्मेदारी जहां है, उस पर कार्य सुनिश्चित रूप से दिखना चाहिए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments