पुलिस मुठभेड कः दौरान बाक्षित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
लखीमपुर खीरी Nov 29, 2025 at 05:49 PM , 83सिकंदराबाद मे मेडिकल ब्यवसाई के घर मे लूटकांड मे सामिल था युवक।
तेज तर्रार नवागत थानाध्यक्ष की कार्यशैली से अपराधियो मे खौफ का माहौल।
गोला गोकर्णनाथ खीरी।
थाना नीमगांव चौकी सिकन्दराबाद क्षेत्र अन्तर्गत वीति दिनांक 15.11.2025 की रात्रि में मेडिकल स्टोर संचालक को परिवार सहित बंधक बनाकर डकैती करने की घटना के सम्बन्ध में थाना नीमगांव में मु0अ0सं0 488/25 धारा 310(2)/ 317(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था।
जिसके पश्चात कई पुलिस टीमें लगातार दबिश देकर घटना के अनावरण हेतु प्रयासरत थे। दिनांक 27.11.2025 को उक्त घटना मे शामिल 04 अभियुक्तगणो 1.मुहीब पुत्र असलम उम्र करीब 25 वर्ष नि0 ग्राम कौढेय्या थाना फरधान, 02. हसरत अली उर्फ छोटा तालिब पुत्र बरकत अली उम्र करीब 20 वर्ष नि0 ग्राम गौरिया थाना फरधान, 3.गोपाल वर्मा पुत्र पप्पू वर्मा उम्र करीब 32 वर्ष नि0 पलिया थाना पलिया 4. तैय्यब खां पुत्र रफीक खाँ उम्र करीब 24 वर्ष नि0 ग्राम गौरिया थाना फरधान को पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गयी। उक्त अपराधियों के साथ घटना में शामिल वांछित अभियुक्त राजू उर्फ हासिम पुत्र लियाकत उम्र 40 वर्ष निवासी थाना मितौली जिस पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास व गैंगस्टर सहित कुल 36 मुकदमे जनपद खीरी, सीतापुर, बहराइच के विभिन्न थानो मे पंजीकृत है। जोकि अत्यधिक खूंखार व शातिर प्रवृत्ति का अभ्यस्थ अपराधी है। जो नेपाल राष्ट्र मे भी आपराधिक कृत्यो मे सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा उक्त अभियुक्त पर 25000 रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था, विति रात दिनांक 29.11.2025 को पुलिस गस्त के दौरान उक्त अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर करके भागने का प्रयास किया जा रहा था, पुलिस मुठभेड के दौरान बाये पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। जिसके पास से 01अदद तमंचा .315 बोर नाजायज व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर नाजायज व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व 01 अदद मो0सा0 स्पलैंडर बरामद हुई, वही अभियुक्त को हिरासत पुलिस लेकर चिकित्सय सुविधा के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।






_page-0001.jpg)
























Comments