*व्यापार मंडल पलिया ने सुबह की विद्युत रोस्टिंग में परिवर्तन करने की रखी मांग।* *उपजिलाधिकारी पलिया को सौंपा ज्ञापन ‌।*

लखीमपुर खीरी , 79

पलिया कलां खीरी। नगर व्यापार मंडल पलिया ने उपजिलाधिकारी से ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि विद्युत विभाग द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7.30 तक की विद्युत रोस्टिंग की वजह से बच्चों की पढ़ाई एवं रोजमर्रा के कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में बच्चों की परीक्षा भी शुरू होने वाली है, जिससे उनको काफी परेशानी हो रही है। साथ ही साथ, घरेलू कामकाज में महिलाओं को विद्युत कटौती से पानी की सप्लाई न मिल पाने एवं बच्चों को स्कूल भेजने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
आपसे निवेदन है कि सुबह की विद्युत रोस्टिंग को दोपहर अथवा दोपहर के बाद करवाए जाने निर्देश विद्युत विभाग पलिया कलाँ के अधिकारियों को निर्देश देने का कष्ट करें। ताकि बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज में सुविधा होगी। जिस हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाना व्यापक जनहित में आवश्यक व उचित सुबह की विद्युत रोस्टिंग को दोपहर के बाद करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस दौरान 
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पलिया गौरव गुप्ता , श्याम आनंद कोषाध्यक्ष, जसवीर फ्लोर महामंत्री, अमित महाजन जिला महामंत्री, राजेश गुप्ता तहसील महामंत्री,गौरव अग्रवाल युवा अध्यक्ष,मनीष अरोड़ा कोषाध्यक्ष,आदित्य मौर्या महामंत्री, श्री कृष्णा सिंघल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेंद्र अरोड़ा,फिरोज खान,नारायण दास जिंदल,रामप्रकाश पांडेय,फरजंद अली,एजाज अली उपाध्यक्ष, रघुनाथ राठौर, मो०आरिफ, हरविंदर सिंह सोढ़ी,सचिन बंसल,नीरज गर्ग, हेमंत मानक, शरीफुल हसन, एवं समस्त व्यापारी बंधु व आम जनमानस मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top