कब्र से किशोरी का शव गायब एक किमी दूर गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में मिला शुक्रवार को दफन की गई थी युवती
लखीमपुर खीरी Nov 25, 2025 at 06:06 PM , 86लखीमपुर खीरी।मंगलवार सुबह सिकंदराबाद गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जिससे सभी के रौंगटे खड़े हो गए बताते चलें बीते सप्ताह दफनाई गई 17 वर्षीय युवती का शव उसकी कब्र से गायब मिला। बाद में, उसका शव करीब एक किलोमीटर दूर एक गन्ने के खेत में निर्वस्त्र अवस्था में बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सिकंदराबाद निवासी शकील की 17 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज चल रहा था। गंभीर बीमारी के कारण 21 नवंबर (शुक्रवार) को उसकी मृत्यु हो गई थी। परिवार ने मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार उसी दिन उसे कब्रिस्तान में दफनाया था। मंगलवार सुबह मस्जिद के मौलाना ने एक लड़के को कब्र पर दुआ पढ़ने के लिए भेजा। जब युवक कब्र पर पहुंचा, तो उसने देखा कि कब्र की मिट्टी उखड़ी हुई थी और शव गायब था। घबराकर उसने तुरंत मौलाना को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की तलाश शुरू की। इसी दौरान, कब्र से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित एक गन्ने के खेत में किशोरी का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। चौंकाने वाली बात यह थी कि कफन कब्र पर ही पड़ा हुआ था। शव की हालत देखकर परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए।मृतका के पिता शकील ने बताया कि कब्र की स्थिति देखकर लगता है कि यह काम किसी एक व्यक्ति का नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, "कब्र के पास दो-तीन आदमियों के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। यह काम एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है।"मृतक किशोरी अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके दो छोटे भाई हैं,15 वर्षीय मोहम्मद सफी और 12 वर्षीय मुहल्कम है मौत की घटना से आहत परिजनों को शव कब्र गायब होने की घटना ने हिला कर रख दिया है।






_page-0001.jpg)
























Comments