सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल जिला मुख्यालय रेफर
लखीमपुर खीरी Nov 25, 2025 at 06:05 PM , 71लखीमपुर खीरी। मंगलवार को एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिंगाही-बेलराया मार्ग पर एक निजी बस ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद निघासन से जिला अस्पताल लखीखीमपुर रेफर किया गया है।
यह घटना सिंगाही थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा मंदिर के पास हुई। तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी रामपाल (60 वर्ष), पुत्र सीताराम, सिंगहा कलां में अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे आज वापस अपने घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय एक निजी बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल रामपाल को इलाज के लिए निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया।सिंगाही पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।






_page-0001.jpg)
























Comments