विशाल युवा आयोजन संपन्न
लखीमपुर खीरी Nov 24, 2025 at 06:15 PM , 129(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त जनपद लखीमपुर की 140 श्रीनगर विधानसभा के मंडल सुंदरवल में एक विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ।
इस युवा सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री भाजपा विनोद लोधी ने संबोधित किया और उन्होंने संबोधित करते हुए बताया कि भारत जब आत्मनिर्भर बनेगा तभी विकसित राष्ट्र होगा इसी क्रम में क्षेत्र के बहुत ही लोकप्रिय ऊर्जावान जन स्वीकार्य नेता शैलेश तिवारी ने भी युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब भी कोई योजना रचना बनती है तब उस योजना में युवा कैसे लगे इसके लिए वृहद रूप से शीर्ष नेतृत्व कार्यशाला एवं युवा सम्मेलन के माध्यम से लोगों को जाकर के उनको जागरूक करके कार्यक्रम को ग्राउंड जीरो पर कैसे उतारा जाए उसके लिए रूपरेखा बनते है आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में एक साथ 16 नवंबर से 30 नवंबर तक युवा सम्मेलन आयोजित कर रही है इस आयोजनों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर भारत हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी अपनाने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है जब देश का युवा नौजवान गरीब मजदूर अपने आप में आत्मनिर्भर होगा तो देश भी आत्मनिर्भर की ओर आगे बढ़ेगा। शैलेश तिवारी ने बताया जब देश आत्मनिर्भर की ओर आगे बढ़ेगा तो देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जो सपना है विकसित राष्ट्र का वह पूरा होगा और जिस दिन विकसित राष्ट्र का सपना पूरा हो जाएगा निश्चित रूप से देश में अमन चैन शांति के साथ-साथ हर व्यक्ति सशक्त होगा तभी भारत सशक्त बनेगा इस युवा सम्मेलन में भाजयुमो में जिला अध्यक्ष श्रीराम पांडे जी मंडल महामंत्री श्री आशीष गुप्ताजी आशीष गिरी जी श्याम नारायण गिरी जी विमल दीक्षित जी रामू गुप्ता जी संजय मौर्य जी अटल राय जी धर्मेश मिश्रा जी धीरज कश्यप जी सहित तमाम पदाधिकारी एवं सैकड़ो नौजवान युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments