शासन निर्देश फेल: मोहम्मदी खीरी के सार्वजनिक शौचालयों पर ताला, लोग फिर मजबूर खुले में शौच को
लखीमपुर खीरी Nov 24, 2025 at 06:12 PM , 169मोहम्मदी खीरी -नगर व ग्राम पंचायतों में शासन के निर्देश पर एक-एक सार्वजनिक शौचालय बनाया गया, ताकि लोग खुले में शौच जाने से बच सकें। प्रत्येक शौचालय पर एक केयर टेकर तैनात किया गया है, जिनकी जिम्मेदारी सफाई और संचालन की है। लेकिन, अधिकांश स्थानों पर न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही शौचालय खोले जा रहे हैं, कई जगह पानी की व्यवस्था तक नहीं है, हालत यह है कि लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी लोग मजबूरी में खेतों, खाली प्लॉटों और सड़कों के किनारे शौच के लिए जा रहे हैं,वही बिकास खण्ड मे बने शौचालय मे गंदगी का अंबार लगा है,गांव में कई शौचालयों का निर्माण तो हो गया, लेकिन उन्हें चालू कराने और संचालन कराने की जिम्मेदारी सिर्फ फाइलों तक सीमित है।






_page-0001.jpg)
























Comments